सीकर मास्टर प्लान 2041 के खिलाफ महापंचायत, 16 अगस्त को बंद का ऐलान
सीकर मास्टर प्लान के विरोध में आंदोलन तेज होता जा रहा है. आज सोमवार को कृषि उपज मंडी में संघर्ष समिति द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों ने समर्थन देते हुए मास्टर प्लान 2041 को निरस्त करने की मांग की. सभा में 16 अगस्त को सीकर बंद का ऐलान किया गया.
सांसद अमराराम ने कहा कि सीकर का मास्टर प्लान 2041 किसानों और आम जनता को उजाडऩे के उद्देश्य से लाया गया है. उन्होंने बताया कि इस प्लान पर 6000 आपत्तियां आई हैं, जो यह दर्शाता है कि इसमें गंभीर खामियां हैं. उन्होंने कहा कि लाखों लोगों की बसावट प्रभावित होगी, इसलिए इसे निरस्त कर नया सर्वे किया जाना चाहिए.

No comments