Breaking News

15 अगस्त को लाल किले पर सम्मानित होंगे बाड़मेर के किसान पति-पत्नी

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले की ग्राम पंचायत झाक के निवासी डॉ. देवाराम पंवार और उनकी पत्नी धापू को एक विशेष सम्मान मिलने जा रहा है. उन्हें स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर नई दिल्ली के लाल किले पर आयोजित भव्य समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.
यह सम्मान उनके कृषि और पशुपालन में नवाचार और समर्पण का प्रतीक है, जो पूरे पश्चिमी राजस्थान के लिए गर्व का क्षण है. 

No comments