जयपुर में अब रात 10 बजे तक खुलेंगे बाजार
जयपुर हैरिटेज नगर निगम बाजारों में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था सुधारने में जुट गया है। निगम आयुक्त ने व्यापारियों को दुकानें रात 10 बजे तक ही खोलने के फिर से निर्देश जारी किए। बाजार बंद होने के बाद निगमकर्मी सफाई व्यवस्था में जुट गए हैं। रात्रिकालीन सफाई होने पर सुबह बाजार खुलने के वक्त हर तरफ सफाई नजर भी आने लगी है।

No comments