Breaking News

'हिम्मत है तो पकड़कर दिखाओ' अलवर पुलिस को चोर ने दी खुली चुनौती

राजस्थान के अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है. यहां बाजरे के खेत में बनी कोठरी का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 25 से 30 हजार रुपए कीमत के बोरिंग पाइप चुरा ले गया. खास बात यह रही कि जाते-जाते चोर ने दीवार पर लिखा— जब तक सूरज चांद रहेगा, बबली गॉड का नाम रहेगा और पुलिस को खुली चुनौती दी कि हिम्मत है तो पकड़कर दिखाओ. 

No comments