Breaking News

रामदेवरा स्पेशल ट्रेन 9 अगस्त को चलेगी:उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी

रेलयात्रियों के लिए राहत भरी दो बड़ी खबरें आई हैं। रामदेवरा मंदिर के दर्शनों के लिए 9 अगस्त को स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, वहीं अब उधमपुर एक्सप्रेस की संपूर्ण यात्रा इलेक्ट्रिक इंजन से होगी।
जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा के अनुसार रेल प्रशासन ने रामदेवरा मंदिर के दर्शनार्थ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए शनिवार, 9 अगस्त को जोधपुर-रामदेवरा-जोधपुर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पूर्णत: अनारक्षित रहेगी। 

No comments