Breaking News

श्रीनगर से अमरनाथ गुफा के लिए छड़ी मुबारक की अंतिम यात्रा शुरू

इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा भारी बारिश के चलते एक सप्ताह पहले ही समाप्त कर दी गई है लेकिन अमरनाथ यात्रा के पारम्परिक समापन का प्रतीक छड़ी मुबारक का सफर जारी रहेगा और 9 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन यह पवित्र गुफा में पहुंचेगी। महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में यह यात्रा 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर अंतिम दर्शन करेगी जिससे यात्रा का समापन होगा। इस वर्ष 4.10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी और 9 अगस्त को समाप्त होगी। 

No comments