राजस्थान नीट यूजी मेरिट लिस्ट जारी
राजस्थान नीट यूजी मेडिकल और डेंटल काउंसलिंग बोर्ड की ओर से एमबीबीएस और बीडीएस में एडमिशन के लिए राउंड 1 के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट में नीट ऑल इंडिया 245 रैंक पाने वाले छात्र राघव गर्ग ने टॉप किया है। यह मेरिट लिस्ट राजस्थान नीट काउंसिलिंग राउंड 1 के लिए प्राप्त आवेदन के आधार पर जारी की गई है। राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त 2025 तक लिए गए थे।

No comments