छुट्टियों के बावजूद खुला स्कूल, अचानक आ गया पानी, 400 छात्र फंसे
पंजाब में विधानसभा हलका दिनानगर के अंतर्गत आने वाले सरहदी गांव दबूड़ी स्थित नवोदय विद्यालय स्कूल में करीब 400 छात्र और स्टाफ सदस्य फंसे होने की खबर सामने आई है।
मीडिया ने स्कूल के प्रिंसिपल नरेश कुमार से टेलीफोन पर बातचीत की तो उन्होंने इसकी पुष्टि की कि स्कूल में लगभग 400 विद्यार्थी मौजूद हैं और वे खुद भी स्टाफ सदस्यों के साथ वहीं मौजूद हैं। प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल की नीचे वाली इमारत में पानी घुस गया है, जिसके चलते छात्रों और स्टाफ को हॉस्टल की इमारत की दूसरी मंजि़ल पर पहुंचा दिया गया है और फिलहाल सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

No comments