नये बीकानेर का मास्टर प्लान तैयार:180 गांव भी अब बीडीए का हिस्सा
बीकानेर विकास प्राधिकरण ने बीकानेर रीजन के मास्टर प्लान की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे बीकानेर अब साल 2045 तक 40 किमी क्षेत्रफल में फैल जाएगा। बीडीए में चार तहसीलें, बीकानेर नगर निगम सहित देशनोक और नापासर नगर पालिकाएं शामिल हो जाएगी। इससे सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि एग्रीमेंट पर जमीन खरीदने वालों को बीकानेर विकास प्राधिकरण से पट्टा जारी हो सकेगा। हालांकि इस काम में अभी कुछ वक्त लगेगा और प्रोसेस भी पूरा करना होगा।

No comments