Breaking News

लूणी नदी का जलस्तर बढ़ा, नागौर-पाली का संपर्क कटा

नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड के जसनगर गांव में लूणी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नेशनल हाईवे-458 पर जसनगर व लांबिया के बीच रपट पर पानी का बहाव तेज हो जाने से स्टेट हाईवे के दोनों तरफ जेसीबी मशीन से मिट्टी डालकर रास्ते को प्रशासन ने बंद करवा दिया है। प्रशासन ने तेज बहाव के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ऐहतियात के तौर पर ये रास्ता आगामी आदेशों तक बंद करवाया है।

No comments