Breaking News

राजस्थान के स्टील कारोबारी से 10 लाख ठगे:फाइल पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक

रेवाड़ी में एक स्टील कारोबारी के 2 बैंक अकाउंट से लगभग 10 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। ठगी का पता चलने पर कारोबारी साइबर थाना पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई। बावल सेक्टर 2 के रहने वाले वीराराम ने बताया कि वह मूल रूप से राजस्थान के जालौर जिले के हरियाली गांव के रहने वाले हैं।
उनका स्टील का व्यवसाय जलियावास गांव में है और वह बावल की फैक्ट्रियों में स्टील सप्लाई करते हैं। 20 अगस्त को शाम करीब साढ़े 6 बजे, जब वह अपने बावल वाले मकान पर थे, उन्हें एक फाइल मिली। उस पर क्लिक करने के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया।

No comments