Breaking News

राजस्थान से पानी छोड़े जाने से यूपी के गांवों में बाढ़ का खतरा

उटंगन नदी का आज बुधवार सुबह से और भी रौद्र रूप देखने को मिलेगा। भरतपुर राजस्थान से छोड़ा गया 45 हजार क्यूसेक पानी आगरा पहुंच जाएगा। इससे फतेहाबाद तहसील के आधा दर्जन गांवों की 500 बीघा फसल डूब जाएगी। बाग भोगपुरा गांव का रास्ता बंद हो सकता है।
आंगई बांध से लगातार पानी छोड़े जाने से उटंगन नदी पहले ही उफान पर है।  किसानों का कहना है कि फसल पहले से ही बाढ़ के पानी में डूबी हुई है और लगातार पानी छोड़े जाने से अब पूरी तरह बर्बादी का खतरा मंडरा रहा है। 

No comments