Breaking News

जन्माष्टमी पर यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव

जयपुर में जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। गोविंद देव जी मंदिर, अक्षय पात्र व इस्कॉन मंदिर में दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं आते है। ऐसे में असुविधा से बचने के लिए यातायात पुलिस ने यातायात की विशेष व्यवस्था की है।
जन्माष्टमी के दौरान चांदपोल गेट, न्यूगेट, अजमेरी गेट, सांगानेरी गेट, रामगंज चौपड़ एवं जोरावर सिंह गेट से परकोटे में हल्के माल वाहक वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

No comments