साइबर ठगी मामले में एक और अकाउंट होल्डर गिरफ्तार
अजमेर में बिजनेसमैन को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी अकाउंट होल्डर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपना खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर बिजनेसमैन को डराया-धमकाया और 40 लाख हड़पे थे। आरोपी के खाते में 5 करोड़ का लेन-देन मिला है। साइबर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

No comments