Breaking News

अजमेर में स्वतंत्रता सैनानी व अन्य लोगों का किया सम्मान:केबिनेट मंत्री रावत ने किया ध्वजारोहण

अजमेर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम हो रहा है। यहां जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत के द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। वहीं इससे पूर्व सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।
जिला स्तरीय समारोह में राज्यपाल का संदेश पढ़ा गया। स्वतंत्रता सेनानियों व प्रतिभाओं का मंत्री की ओर से सम्मान किया गया। लाइन में छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति के गानों पर डांस कर विभिन्न प्रस्तुतियां भी दी जाएगी।

No comments