Breaking News

जयपुर की बड़ी चौपड़ पर बीजेपी-कांग्रेस ने 72 साल की परंपरा निभाई, बैरवा और जूली ने फहराया झंडा

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। परंपरा के अनुसार, बड़ी चौपड़ पर इस बार भी दो स्थानों पर ध्वजारोहण हुआ, एक ओर सत्तारूढ़ बीजेपी ने और दूसरी ओर विपक्षी कांग्रेस ने ध्वजारोहण किया।
बता दें कि उत्तर दिशा की ओर आयोजित समारोह में डिप्टी सीएम डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर सांसद मंजू शर्म, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा, जयपुर हैरिटेज नगर निगम की मेयर कुसुम यादव समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments