जासूसी के आरोप में गेस्ट हाउस का मैनेजर गिरफ्तार
राजस्थान के जैसलमेर में चांदन फील्ड फायरिंग रेंज के पास डीआरडीओ गेस्ट हाउस के कॉन्ट्रेक्ट मैनेजर महेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने और देश की गोपनीय एवं सामरिक जानकारी सीमा पार पाकिस्तान भेजने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया।

No comments