पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! सरकार ने बढ़ाई मेडिकल सहायता की सीमा
राजस्थान के पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. राज्य सरकार ने राजस्थान राज्य पेंशनर्स चिकित्सा रियायती योजना-2021 में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे पेंशनर्स को अपने इलाज के खर्च की सीमा बढ़वाने की सुविधा अब पहले से कहीं आसान और तेज़ मिल सकेगी.
इसके तहत ओपीडी दवाइयों के लिए निर्धारित सीमा में 2 लाख रुपए तक के विस्तार के लिए राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के अतिरिक्त सीईओ या संयुक्त सीईओ (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकृत), 2 लाख से 7 लाख रुपए तक के लिए राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्राधिकृत किया गया है.

No comments