Breaking News

राजस्थान में कल से एक्टिव होगा मानसून

राजस्थान में मानसून के कल गुरुवार से फिर एक्टिव होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम और पूर्वी हवाओं के एक्टिव होने से प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम केन्द्र जयपुर ने 14 से 16 अगस्त तक भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी शहरों में मौसम ड्राय रहा। जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, सीकर समेत कई जिलों में दिन में हल्की धूप निकली। 

No comments