Breaking News

नशीली दवाइयों के सौदागरों पर छापेमारी



श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी पुलिस ने इलाके में नशे के सौदागरों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कोई बड़ी सफलता नहीं मिली, लेकिन एक युवक को 200 नशीले कैप्सूल सहित पकड़ लिया। 
थाना प्रभारी ज्योति नायक ने बताया कि पुलिस की टीम ने केदार चौक के निकट नशीली गोलियों के कुख्यात व्यक्ति के घर, उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने इस व्यक्ति के कई घरों को खंगाला, लेकिन नशीली दवाईयों नहीं मिली। इस व्यक्ति के बारे में सूचना मिली थी कि वह अपने घर से नशीली दवाईयों की बड़े पैमाने पर सप्लाई करता है। 

No comments