खुला बंदी शिविर से आजीवन कारावास भुगत रहा बंदी फरार
श्रीगंगानगर के पदमपुर मार्ग पर स्थित कल्याण भूमि गौर सेवा समिति गौशाला में स्थित खुला बंदी शिविर में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा बंदी फरार हो गया। शिविर के सुरक्षा प्रहरी ने उसकी तलाश की, लेकिन बंदी का कोई पता नहीं चल पाया।
कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा प्रहरी मुकेश कुमार बिश्रोई की रिपोर्ट पर बंदी गौतम पुत्र राजाराम निवासी नाथद्वारा राजसमंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस को बताया कि बंदी गौतम आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था। उसे खुला बंदी शिविर में रखा गया था।

No comments