Breaking News

श्रीगंगानगर में एनआईए की कार्रवाई, 2 प्रकरणों में 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व हिरोइन बरामद


श्रीगंगानगर जिले में एनआईए और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अलग-अलग प्रकरणों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 20 मई 2025 को दर्ज प्रकरण संख्या 240 और 274 में पुलिस ने 330 ग्राम अवैध हिरोइन, 1.802 किलोग्राम हिरोइन, 4 विदेशी ग्लॉक 9 एमएम पिस्टल, 1 विदेशी जिगना 30 बोर पिस्टल और 32 जिंदा कारतूस बरामद किए। 
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन ने बताया कि आरोपियों में देवेंद्र भांनू, सुभाष, सतनाम, सत्यनारायण मेधवाल, साहिल गोदारा और राजन छजगरिया शामिल हैं। एनआईए ने इन मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। श्रीगंगानगर जिला पुलिस की सहायता से 12 टीमों ने अशोक नगर, पुरानी आबादी और रावला क्षेत्र सहित 11 स्थानों पर दबिश दी।
इससे पहले शुक्रवार सुबह जिला पुलिस ने मीडिया को बताया कि आज श्रीगंगानगर में 13 जगहों पर एनआईए ने रेड की है। वह जिला पुलिस द्वारा कार्यवाही के पश्चात संगठित अपराध की धाराओं में दो प्रकरण दर्ज कर एनआईए को अनुसंधान दिया गया था, उसी क्रम में है। उन्ही प्रकरण के अनुसंधान से संबंधित हैं।

No comments