खतरे के निशान के पास पहुंचा यमुना नदी का जलस्तर
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान के करीब पहुँच गया है। मीडिया के मुताबिक पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 205.79 मीटर तक पहुँच गया है, जो निकासी के निशान 206 मीटर से बस थोड़ा ही नीचे है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।अधिकारियों ने बताया कि यमुना में पानी का स्तर मुख्य रूप से हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज और वज़ीराबाद बैराज से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण बढ़ा है।
No comments