अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख पार, गृह मंत्री शाह ने सुरक्षा बलों को दी बधाई
इस साल अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख के पार पहुंच गई है। बताया गया कि बालटाल बेस कैंप से श्रद्धालुओं को आगे बढऩे की अनुमति मिलने के बाद यह आंकड़ा पार हुआ।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया कि इस यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने में योगदान के लिए मैं सभी सुरक्षा बलों, श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनों को बधाई देता हूं। इस पवित्र यात्रा को सफल बनाने में आपका योगदान सराहनीय और अद्वितीय रहा है।

No comments