Breaking News

डीटीसी बसों में मोबाइल चुराने वाले गिरोह का सरगना पकड़ा, 188 फोन बरामद

दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस की स्पेशल सेल ने डीटीसी बसों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान गौतमपुरी निवासी राजेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसके पास से चोरी के 188 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है। आरोपित के खिलाफ पहले भी चोरी, डकैती, शस्त्र अधिनियम के 13 मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।

No comments