महिला क्रिकेट टी-20: टीम ने बनाया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
राजस्थान में महिला क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है. जयपुर में चल रहे राजस्थान महिला क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट में सिरोही की टीम ने एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. इस मैच में सिरोही की पूरी टीम सिर्फ 4 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. यह घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है. हैरान करने वाली बात यह है कि टीम के 10 बल्लेबाज तो अपना खाता तक नहीं खोल सके.

No comments