Breaking News

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने देखा म्यूजियम ऑफ ग्रेस, कहा- म्यूजियम का प्रचार जरूरी

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राजसमंद के दौरे के दौरान कृष्णा सर्किट अंतर्गत बने म्यूजियम ऑफ ग्रेस का अवलोकन किया. केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा 23 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से कृष्णा सर्किट अंतर्गत निर्मित म्यूजियम ऑफ ग्रेस का अवलोकन किया.
अवलोकन के दौरान पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय के इतिहास और माहात्म्य आदि को विस्तृत रूप से भव्य चित्रों, श्रव्य एवं दृश्य माध्यमों से प्रस्तुत किया गया. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस म्यूजियम का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करें ताकि आमजन यहां आकर गौरवमई इतिहास को समझ सकें.

No comments