20 से 29 अगस्त तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित
फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते अटेली, काठूवास और कुण्ड स्टेशनों पर नॉन-इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इस कारण 20 अगस्त से 29 अगस्त तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान फुलेरा-रेवाड़ी, रेवाड़ी-मदार और भिवानी-ढेहर का बालाजी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि मदार-रेवाड़ी एक्सप्रेस को कुछ दिनों के लिए आंशिक रूप से रद्द किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया - 20 से 29 अगस्त के बीच कुल छह ट्रेनें रद्द और एक ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया - 20 से 29 अगस्त के बीच कुल छह ट्रेनें रद्द और एक ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी।

No comments