Breaking News

राजस्थान में नैनो यूरिया की जबरन खरीद पर भड़के किसान

राजस्थान के किसानों ने नैनो यूरिया की अनिवार्य खरीद को लेकर नाराजगी जताई है। किसानों का कहना है कि सरकार के आदेश के चलते सहकारी समितियां और खाद लाइसेंसधारी उन पर नैनो यूरिया की बोतलें लेने का दबाव बना रहे हैं, जबकि पंजाब की लुधियाना कृषि यूनिवर्सिटी के शोध में यह साबित हुआ है कि नैनो यूरिया के इस्तेमाल से पैदावार घटती है।
किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक अपनी बात पहुंचाई है। किसान महापंचायत के अध्यक्ष रामपाल जाट ने बताया कि किसानों ने कई बार राज्य और केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। 

No comments