Breaking News

राजसमंद में भीषण हादसा: रोडवेज बस और पिकअप में भिड़ंत

राजसमंद में आज शनिवार अलसुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां चारभुजा थाना इलाके के अमरतिया गांव के पास जाल वाले बालाजी के पास रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवरों की मौत हो गई। जबकि रोडवेज सवार 5 यात्री घायल हो गए।
हादसे के सूचना के बाद चारभुजा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से चारभुजा सीएचसी हॉस्पिटल भिजवाया गया। घायलों का इलाज जारी है। मृतकों के शव मॉच्र्युरी में रखवाए हैं। हादसे के वक्त बस में करीब 30 सवारियां थीं। जबकि पिकअप ड्राइवर अकेला था।

No comments