Breaking News

जंगल बचाने के लिए 300 किमी साइकिल चलाकर पीएम के पास पहुंची दो बहनें

राजस्थान के जयपुर में पर्यावरण को बचाने के लिए दो बहनों ने ऐसा साहसिक कदम उठाया है, जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है। इन दोनों बहनों ने जंगल को बचाने का संकल्प लिया और इसके लिए वह 12 दिनों में लगभग 300 किलोमीटर साइकिल चलाकर जयपुर से दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंची। 
जयपुर के नजदीक एक जंगल क्षेत्र पर अवैध कटाई और अतिक्रमण का खतरा मंडरा रहा था। जंगल बचाने की मुहिम को मजबूत करने और प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए नें 7 साल की भव्या और 13 साल की सावी ने  यह साइकिल यात्रा शुरू की। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों को पेड़ों और जंगलों के महत्व के बारे में बताया।

No comments