राजस्थान में भीषण बारिश की चेतावनी, सीकर-नागौर-दौसा समेत 26 जिलों में अलर्ट जारी
अगस्त का महीना गुजरने में ज्यादा समय नहीं बचा है लेकिन मरुधरा में मानसून रिटर्न के चलते पूरा प्रदेश झमाझम बारिश से सराबोर हो रहा है. कई जिलों में हो रही लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सड़कें तालाब बन चुकी हैं. नदी-नाले उफान मार रहे हैं. आज शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, आज 23 अगस्त शनिवार को मरुधरा के दौसा, अलवर, भरतपुर, जयपुर, टोंक, नागौर, सीकर समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, आज 23 अगस्त शनिवार को मरुधरा के दौसा, अलवर, भरतपुर, जयपुर, टोंक, नागौर, सीकर समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

No comments