Breaking News

केंद्रीय राज्यमंत्री मेघवाल ने किसानों की सुनी समस्याएं



केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज और कल श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे आज बीकानेर दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन से रायसिंहनगर पहुंचे। रायसिंहनगर रेलवे स्टेशन पर पूर्व विधायक बलबीर सिंह लूथरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल का स्वागत किया। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रेलवे स्टेशन से मंत्री सीमा सुरक्षा बल के गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए। जहां वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद अनूपगढ़ में अपने कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। अनूपगढ़ में सुबह 11 बजे नाली बेल्ट किसान एवं 6 ए से संंबंधित किसानों के साथ उन्होंने बैठक की।

No comments