Breaking News

सीमावर्ती क्षेत्र में प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करें


जिला स्तरीय आंतरिक सुरक्षा की बैठक आज श्रीगंगानगर कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में हुई। 
इस बैठक में जिला कलक्टर ने आंतरिक सुरक्षा एवं भारत-पाक सीमा सुरक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों एवं नाकाबंदी प्वाइंट व सीसीटीवी कैमरे पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध गतिविधियों तथा मादक पदार्थों पर रोक लगाने के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं पुलिस तथा अन्य एजेन्सियों को सक्रिय रहकर कार्य करने को कहा। जिला कलक्टर ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के दुरूपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।

No comments