Breaking News

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी बैठक


स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर रायसिंहनगर पंचायत समिति सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। उपखण्ड अधिकारी सुभाष चन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। 
उपखण्ड अधिकारी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भंवरलाल, विकास अधिकारी छगनलाल, थानाधिकारी कलावती चौधरी, तहसीलदार हर्षिता मिड्ढा सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधान सुनीता वीरेंद्र गोदारा भी उपस्थित रहीं।

No comments