मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर बड़ा खेल, लोगों को ऐसे जाल में फंसाते; अंतरराज्यीय गैंग के 2 ठग गिरफ्तार
जयपुर के शिप्रापथ थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से ठगी कर रहे थे। ठगी के शिकार युवाओं को फर्जी जॉइनिंग लेटर और अन्य दस्तावेज भी उपलब्ध करवा रहे थे।
डीसीपी दिगंत आनंद ने बताया कि जोधपुर के भोपालगढ़ निवासी विक्रम सिंह और भरतपुर के माडोली निवासी प्रदीप चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गैंग के अन्य सदस्यों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर मर्चेंट नेवी में नौकरी का झांसा देते थे।

No comments