जयपुर एयरपोर्ट पर नोटम समय में बदलाव
जयपुर एयरपोर्ट पर रनवे मेंटेनेंस के चलते लागू नोटम की समय अवधि में बदलाव किया गया है। पहले यह नोटम दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक रहता था, जिससे इस दौरान कोई फ्लाइट संचालित नहीं होती थी। अब इसे घटाकर दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कर दिया गया है। इसके चलते सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक अब फ्लाइट्स का संचालन फिर से शुरू हो सकेगा।

No comments