राजस्थान के 19 जिलों से गुजरेगी 1400 किमी लंबी और 5 किमी चौड़ी 'अरावली ग्रीन वॉलÓ
अरावली पर्वतमाला को डिग्रेडेशन से बचाने के लिए केंद्र सरकार एक महत्वपूर्ण योजना शुरू करने जा रही है. इसके तहत दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात तक 1400 किलोमीटर लंबी व 5 किमी चौड़ी अरावली ग्रीन वॉल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत, अरावली पर्वतमाला में जैव विविधता बनाएं रखने के लिए पौधारोपण, चैक डेम निर्माण और औषधीय पौधे लगाने जैसे विकास कार्य करवाएं जाएंगे. इस परियोजना में राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली के 29 जिलों को शामिल किया गया हैं.

No comments