Breaking News

जयपुर-आगरा हाईवे पर महंगा हुआ सफर

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 पर सफर करना अब और महंगा हो गया है। नेशनल हाईवे प्राधिकरण की मंजूरी के बाद हाइवे पर टोल की दरों में बढ़ोतरी कर दी है, जो मध्य रात्रि 12 बजे से लागू हो गई है। हाइवे से गुजरने वाले कॉमर्शियल वाहनों की टोल फीस में 5 रुपए से 15 रुपए तक बढ़ाए गए हैं।
हालांकि राहत की बात यह है कि इस बार कार आदि हल्के वाहनों के टोल में बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि स्थानीय प्राइवेट वाहनों के लिए उपयोग कर्ता शुल्क का 75 प्रतिशत और स्थानीय कॉमर्शियल वाहनों के लिए 50 प्रतिशत ही टोल देना होगा।

No comments