Breaking News

सूने मकान से अज्ञात चोर लाखों रुपए का सोना-चांदी चोरी करके ले गये



हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 14 में स्थित किराये के मकान से अज्ञात चोर लाखों रुपए का सोना-चांदी चोरी करके ले गये।
पुलिस के अनुसार किरायेदार सीताराम कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि मैं चन्द्रपाल मीणा के मकान में परिवार सहित किराये पर रहता हूं। 25 जून को मकान को ताला लगा कर अपने गांव 1 पीएम प्रथम रावला चला गया। 30 जून को वापिस लौटा, तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे। अलमारी से चार तोला सोने की दो अगूंठी, 4 तोला सोने की दो चेन, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, एक चांदी की चेन, चांदी की दो अगूंठी व 25 हजार रुपए की नगदी गायब थी। अज्ञात चेार मेरे घर से सोना-चंादी व नगदी चोरी करके ले गये।

No comments