Breaking News

ट्रक ने भेड़ों के रेवड़ व तीन युवकों को कुचला


श्रीगंगानगर जिले के घड़साना पुलिस थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने भेड़ों के रेवड़ व तीन चरवाहों को कुचल दिया। हादसे में एक रेवड़ पालक की मौत हो गई, जबकि दो रेवड़ चराने वाले घायल हो गये। हादसे में 85 भेड़ों की भी मौत हो गई।
घड़साना पुलिस ने बताया कि हादसे में मृतक की पहचान सोहनलाल निवासी जानकीदासवाला अड्डा सूरतगढ़ के रूप में हुई। हादसे में सोहनलाल का बेटा पप्पू उर्फ रामकुमार व सोहनलाल के साडू धनाराम का बेटा विक्की उर्फ राकेश कुमार घायल हो गये।

No comments