Breaking News

बाारिश की वजह से फल और सब्जियों के भावों में तेजी



श्रीगंगानगर में सब्जी और फल उत्पादक क्षेत्रों में बारिश होने के कारण इनके भावों में तेजी आ गई है। व्यवसायियों का कहना है कि बारिश के कारण मंडी में आवक कम हो गई है और उठाव अच्छा हो रहा है।
मंगलवार को बोली पर इस भाव पर बिकी सब्जी : खीरा देशी 30-35, खीरा चाइनीज 55, टमाटर 30, भिंडी 55-60, टिंंडा 40, प्रति किलो के भाव से बिकी।
वहीं फलों के भावों में भी तेजी का रुख है। मंगलवार को बोली पर आम 20-50, अनार 100-150, केला 30-35, पपीता 35-40, नारियल पानी वाला एक पीस 70 के भाव से बिकी।

No comments