सालासर सुपरफास्ट का आज से सुचारू संचालन
दिल्ली सराय रोहिल्ला से जोधपुर स्टेशनों के बीच सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार से फिर से चलनी शुरू हो जाएगी। डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 जुलाई से और जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस बुधवार, 30 जुलाई से पूर्ववत चलना शुरू हो रही है। इससे पहले दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर तकनीकी कार्य के कारण इन गाडिय़ों को 8-9 ट्रिप के लिए रद्द किया गया था।

No comments