Breaking News

बच्चों के डॉक्टर से मांगी 25 लाख की रंगदारी

बीकानेर के जस्सूसर गेट पर प्रेक्टिस करने वाले शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल से 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। इसके साथ ही हर महीने एक लाख रुपए की बंदी देने का दबाव बनाया गया है।
डॉ. अग्रवाल ने इस बारे में नयाशहर थाने में मामला दर्ज कराया है। इसके साथ ही एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर रंगदारी मांगने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
एफआईआर में कहा गया है कि 24 जुलाई को रात करीब पौने दो बजे मोहल्ले का रहने वाला विष्णु साध, अभिषेक पंवार व अन्य कुछ शरारती तत्व ने आकर मेरे से 25 लाख रुपए देने व हर माह एक लाख की बंदी देने की मांग की है। 25 लाख रुपए और बंदी नही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

No comments