Breaking News

गौरव टावर से रेस्टोरेंट मालिक का अपहरण

- 5 देशों के बड़ी सुरक्षा एजेंसियों की मिली फेक आईडी
जयपुर के जवाहर सर्कल थाना पुलिस ने गौरव टावर से युवक का अपहरण मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास देश की बड़ी सुरक्षा एजेंसी के पहचान पत्र मिले हैं। पुलिस ने संबंधित सुरक्षा एजेंसी को पहचान पत्र भेजकर जानकारी मांगी है, यह उनके ही कर्मचारी हैं या फर्जी आईडी है।
आरोपियों ने देश की एक बड़ी सुरक्षा एजेंसी की आईडी भी दिखाई। कार में वे उन्हें भीलवाड़ा घुमाते रहे। इस दौरान उन्हें सुरक्षा एजेंसी की फाइल भी दिखाते रहे। उनकी आईडी में उनके नाम जितेंद्र सिंह, विधादत, अनिल शर्मा, ओम सिंह राठी और मनोज कुमार था। 

No comments