Breaking News

नदी उफान पर थी, रास्ता बंद, लेकिन मां बनने की घड़ी आई तो दौड़ी एसडीआरएफ

तेज बारिश, उफनती नदियां और हर ओर पानी का कहरज् लेकिन इसी बीच एक गर्भवती महिला के लिए उम्मीद की किरण बनी एसडीआरएफ की टीम, जिसने समय रहते पहुंचकर उसकी जान और उसके अजन्मे बच्चे को सुरक्षित रखा। घटना झालावाड़ जिले की गागरोन ग्राम पंचायत की है, जहां कालीसिंध नदी उफान पर होने से पूरे गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया। ऐसे में सलोनी चौहान नाम की गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। रास्ता बंद था, पानी हर तरफ था और एंबुलेंस पहुंच नहीं पा रही थी।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम को सक्रिय किया गया और महज 20 मिनट में टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने जोखिम भरे हालातों में सलोनी को नाव से निकाला और पास के रास्ते से होते हुए जनाना अस्पताल झालावाड़ पहुंचाया

No comments