Breaking News

राजस्थान की 247 कृषि मंडियों में कामकाज शुरू, सीएम के आश्वासन पर व्यापारियों का आंदोलन समाप्त

 राजस्थान की 247 कृषि मंडियों में व्यापारिक में कामकाज फिर से शुरू हो गया है. राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ में आह्वान पर बंद को तेल मिलों, दाल मिलों, आटा मिलों और मसाला उद्योगों ने भी भागीदारी निभाई. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार कृषक कल्याण फीस को कम करते हुए अब सिर्फ 50 पैसे प्रति सैकड़ा लागू करेगी. सरकार के इस निर्णय के बाद राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ सहित अन्य संगठनों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की.

No comments