Breaking News

दूध पर 2 रुपए अतिरिक्त बोनस, 14 रुपए में 5 लाख बीमा

राजस्थान सरकार ने गुजरात बॉर्डर से सटे उदयपुर, बांसवाड़ा, बाड़मेर और रानीवाड़ा जिलों के दुग्ध उत्पादक पशुपालकों के लिए विशेष राहत योजना लागू की है। इसमें उन्हें दूध पर अतिरिक्त 2 रुपए प्रति लीटर बोनस, स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा, बेटियों की शादी में 21 हजार रुपए मायरा, बायोगैस प्लांट पर सब्सिडी और दूध प्रोसेसिंग प्लांट्स का आधुनिकीकरण जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। योजना से इन जिलों के 20 हजार से अधिक पंजीकृत पशुपालक लाभान्वित होंगे।

No comments