आलू के बंपर स्टॉक से दाम गिरे, लहसुन और प्याज भी हो रहा सस्ता
राजस्थान में इन दिनों चल रहे मानसूनी सीजन में आलू-प्याज बेहद सस्ते हो गए हैं। अधिक मात्रा में स्टॉक होने की वजह से आलू-प्याज के दाम नीचे आ रहे हैं। वहीं लहसुन तो लंबे समय से नीचे चल रहा है। आज मुहाना थोक मंडी में आलू, प्याज और लहसुन के दाम और गिरे गए। दूसरी ओर सब्जियों की कमी के चलते अभी इनके दाम ऊंचे चल रहे हैं। आज मंडी में शिमला मिर्च, बारीक मिर्च, गवार फली और टिंडा के दाम ऊपर रहे।

No comments