Breaking News

राजस्थान में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन पर अपडेट - 31 दिसम्बर के बाद सीमा बदलने पर लगी रोक

राजस्थान में राजस्व ग्राम से लेकर जिला स्तर तक की प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन 31 दिसम्बर के बाद नहीं हो सकेगा। इसके बाद जनगणना कार्य पूरा होने तक प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं को बदला नहीं जा सकेगा।
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने परिपत्र जारी कर 31 दिसम्बर के बाद प्रशासनिक इकाइयों की सीमा बदलने पर रोक लगा दी। सुधांश पंत ने देश के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त के दिशानिर्देश पर यह परिपत्र जारी किया। पहले यह समयसीमा 30 जून 2025 तक थी, जिसे हाल ही बढ़ाकर 31 दिसम्बर 2025 कर दिया।

No comments